Sunday, March 15, 2026

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस फेसबुक पेज के माध्यम से आयोजित किया गया आनलाइन लाइव KHAKI TALKS…

Must Read

चतुर्थ एपिसोड के रूप में साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस फेसबुक पेज के माध्यम से जोडा गया लाइव…

साइबर एक्सपर्ट सुश्री मोनाली गुहा द्वारा लाइव रहकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में साइबर सुरक्षा के संबंध में दी गई जानकारी…

विशेष रूप से स्कूल/कॉलेज के छात्रों को सोशल मीडिया उपयोग के दौरान बरती जाने वाले सावधानियों के संबंध में दी गई जानकारी…

साइबर एक्सपर्ट सुश्री मोनाली गुहा द्वारा व्हाट्सएप हैक इंस्टाग्राम, फेसबुक हैक एवं सायबर ठगों द्वारा अपनाये जा रहा है नए तरीकों के संबंध में दी गई जानकारी…

सोशल मीडिया पासवर्ड स्ट्रांग रखें, एपीके फाइल डाउनलोड ना करें, किसी भी अनजाने वेबसाइट पर क्लिक न करें एवं हमेशा रहे अपडेट…

फेसबुक लाइव KHAKI TALKS कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल…

बलौदाबाजार-जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम के तहत KHAKI TALKS कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के तहत देश के प्रसिद्ध एवं प्रबुद्ध नागरिकों को पुलिस प्लेटफार्म के माध्यम से जोड़ा जाएगा तथा लाइव रहकर उनके द्वारा विभिन्न विषयों जैसे साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता, बाल अपराध, महिला अपराध आदि विभिन्न अधिनियमों के संबंध में जानकारी दिया जाएगा। इसी कड़ी में चतुर्थ एपिसोड के तहत आज दिनांक 06.09.2025 दिन शनिवार दोपहर 02.00 बजे 03.00 बजे तक बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस फेसबुक पेज के माध्यम से लाइव रहकर साइबर एक्सपर्ट सुश्री मोनाली गुहा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में साइबर सुरक्षा के संबंध में व्याख्यान दिया गया। सुश्री मोनाली गुहा एक्सपर्ट लेक्चर है एवं उन्हें कई संस्थाओं को ट्रेनिंग का अनुभव है। इस दौरान Balodabazar police Facebook पेज को फॉलो एवं लाइक कर लोग साइबर जागरूकता संबंधी लाइव KHAKI TALKS कार्यक्रम के सहभागी बने।

फेसबुक लाइव कार्यक्रम में साइबर एक्सपर्ट सुश्री मोनाली गुहा द्वारा विशेष रूप से स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया का उपयोग करते समय किस प्रकार की सावधानी बरती जानी चाहिए, उक्त के संबंध में विशेष रूप से जानकारी देते हुए साइबर फ्राड विषयों पर लाइव रहकर जानकारी दिया गया। *एक बात उन्होंने विशेष रूप से कहा कि अपना मोबाइल किसी भी अन्य व्यक्ति को इस्तेमाल करने ना दें।फेसबुक लाइव से जुड़े विभिन्न छात्र-छात्राओं, आमजनों द्वारा सुश्री मोनाली गुहा से विभिन्न विषयों पर प्रश्न एवं साइबर अपराध के कारकों एवं उनसे बचाव के तरीकों को पूछा गया, जिस पर उनके द्वारा साइबर अपराध के तरीकों, संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए, सायबर अपराध से बचाव के लिए सदैव सतर्क रहने एवं सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान उनके द्वारा साइबर हैक, इंस्टाग्राम, फेसबुक हैक एवं साइबर ठगों द्वारा ठगी करने के लिए अपनाये जा रहे नए-नए तरीकों के संबंध में जानकारी दिया गया।

उन्होंने कहा कि आपकी सतर्कता एवं सावधानी ही, साइबर ठगी से बचाव का सर्वोत्तम उपाय है, इसलिए हमेशा अपडेट रहिए।लाइव कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद स्कूल सिमगा, जवाहर नवोदय विद्यालय लवन, हाई स्कूल तरेंगा सहित कई स्कूल एवं संस्थाओं के बच्चे एवं अन्य नागरिक सहित आनलाइन हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए तथा संपूर्ण ऑनलाइन लाइव कार्यक्रम की सराहना की गई।

 

- Advertisement -spot_img
Latest News

व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…

बिलाईगढ़-व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ परिसर में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को कानून की जानकारी...

सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट, CGPSC में ओवरऑल 19वीं रैंक…

सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं... बिलाईगढ़:-विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे...

नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

बिलाईगढ़-नगर पंचायत पवनी में संपत्ति कर और समेकित कर को लेकर नागरिकों में बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों के...

छत्तीसगढ़:-जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

बालोद:-छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता की आंगनबाड़ी में घुसकर दिन दहाड़े हत्या...

बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई, प्रशासन ने किया सील…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ के बंगलाभाटा क्षेत्र में संचालित विश्वास क्लीनिक को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया है। जांच में क्लीनिक नगर पंचायत की अनापत्ति प्रमाण...

कोनी में कांग्रेस नेता से मिलीं हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष…

बिलासपुर-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी भारद्वाज ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने…मलबे में दबने से माँ-बेटे की मौत…

बिलाईगढ़:-सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबनकला में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहाँ निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर...

पुरानी रंजिश एवम चुनाव में वोट नहीं देने की बात पर हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

कसडोल-थाना क्षेत्र में ग्राम डाढाखार में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक इतवारी...

गौण खनिज के अवैध परिवहन पर 4 हाइवा जप्त…

बिलाईगढ़-खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में, संचार माध्यम से प्राप्त सूचना पर खनिज अमला द्वारा जिला अंतर्गत खनिजों के खनन परिवहन एवं भण्डारण...

भटगांव में महिला एवं बाल विकास विभाग का महिला जागृति शिविर सम्पन्न…

बिलाईगढ़-महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय भटगांव द्वारा नगर के वार्ड नंबर 5 में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया जिसमें...

बिलाईगढ़:-चौथिया में आई महिला की पुल से गिरने से मौत…कोरकोटी गांव का मामला…

बिलाईगढ़:-कोरकोटी गांव में पुल गिरने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गिरौदपुरी निवासी जमुना पटेल के बेटी की...

छत्तीसगढ़:-गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

छत्तीसगढ़:-छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले में गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक नाबालिग युवक का शव मिला है। 29 जनवरी को उद्रेश वर्मा (17) अपने दोस्तों...

बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार…

बिलाईगढ़-थाना बिलाईगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।...

मेहता नगर में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार…

बलौदाबाजार-मेहता नगर भाटापारा में युवक की हत्या के मामले में भाटापारा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 8...

सरिया पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 25 लीटर महुआ शराब जब्त…

सारंगढ़-पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!