Sunday, March 15, 2026

दर्रा पोल्ट्री व्यवसायी हत्याकांड: अदालत का सख्त फैसला, चार सगे भाइयों को मिली उम्रकैद…

Must Read

बलौदाबाजार-बलौदा बाजार जिले में हत्या के एक सनसनीखेज मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया है। शराब पीने-पिलाने के विवाद में पोल्ट्री व्यवसायी की बेरहमी से हत्या करने वाले चार सगे भाइयों को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह मामला गिधौरी टुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रा का है, जहां 29 अक्टूबर 2024 की रात हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।

प्रकरण के अनुसार ग्राम दर्रा निवासी रामशंकर साहू की हत्या शराब को लेकर हुए विवाद के चलते की गई थी। मृतक और आरोपी परिवार के बीच पहले से ही शराब पीने-पिलाने को लेकर नाराजगी चल रही थी। घटना वाली रात यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी भाइयों कृष्णा साहू, राजेश साहू, उमेश साहू और रविशंकर साहू ने मिलकर हत्या की साजिश को अंजाम दिया। चारों आरोपी आपस में सगे भाई हैं और मृतक को सबक सिखाने की नीयत से पहले उसकी पत्नी और बच्चों को बंधक बना लिया गया।

इसके बाद आरोपियों ने रामशंकर साहू को बुलाया और उसके साथ हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की। साथ ही सीने पर पत्थर पटक दिया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि रामशंकर साहू मौके पर ही बेसुध हो गया। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल कसडोल के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू की और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया।

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने 18 गवाहों को न्यायालय में प्रस्तुत किया। गवाहों के बयान, चिकित्सकीय साक्ष्य और अन्य दस्तावेजों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि रामशंकर साहू की मौत मारपीट के कारण हुई थी। शासन की ओर से लोक अभियोजक थानेश्वर प्रसाद वर्मा ने प्रभावी पैरवी करते हुए आरोपियों के खिलाफ सशक्त तर्क रखे।

जिला एवं सत्र न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी ने चारों आरोपियों को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उल्लेखनीय है कि मृतक और आरोपी दोनों परिवार पोल्ट्री फार्म का व्यवसाय करते थे। न्यायालय के इस फैसले को क्षेत्र में कानून व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है और इससे यह संदेश गया है कि अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

- Advertisement -spot_img
Latest News

व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…

बिलाईगढ़-व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ परिसर में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को कानून की जानकारी...

सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट, CGPSC में ओवरऑल 19वीं रैंक…

सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं... बिलाईगढ़:-विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे...

नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

बिलाईगढ़-नगर पंचायत पवनी में संपत्ति कर और समेकित कर को लेकर नागरिकों में बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों के...

छत्तीसगढ़:-जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

बालोद:-छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता की आंगनबाड़ी में घुसकर दिन दहाड़े हत्या...

बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई, प्रशासन ने किया सील…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ के बंगलाभाटा क्षेत्र में संचालित विश्वास क्लीनिक को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया है। जांच में क्लीनिक नगर पंचायत की अनापत्ति प्रमाण...

कोनी में कांग्रेस नेता से मिलीं हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष…

बिलासपुर-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी भारद्वाज ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने…मलबे में दबने से माँ-बेटे की मौत…

बिलाईगढ़:-सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबनकला में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहाँ निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर...

पुरानी रंजिश एवम चुनाव में वोट नहीं देने की बात पर हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

कसडोल-थाना क्षेत्र में ग्राम डाढाखार में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक इतवारी...

गौण खनिज के अवैध परिवहन पर 4 हाइवा जप्त…

बिलाईगढ़-खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में, संचार माध्यम से प्राप्त सूचना पर खनिज अमला द्वारा जिला अंतर्गत खनिजों के खनन परिवहन एवं भण्डारण...

भटगांव में महिला एवं बाल विकास विभाग का महिला जागृति शिविर सम्पन्न…

बिलाईगढ़-महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय भटगांव द्वारा नगर के वार्ड नंबर 5 में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया जिसमें...

बिलाईगढ़:-चौथिया में आई महिला की पुल से गिरने से मौत…कोरकोटी गांव का मामला…

बिलाईगढ़:-कोरकोटी गांव में पुल गिरने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गिरौदपुरी निवासी जमुना पटेल के बेटी की...

छत्तीसगढ़:-गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

छत्तीसगढ़:-छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले में गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक नाबालिग युवक का शव मिला है। 29 जनवरी को उद्रेश वर्मा (17) अपने दोस्तों...

बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार…

बिलाईगढ़-थाना बिलाईगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।...

मेहता नगर में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार…

बलौदाबाजार-मेहता नगर भाटापारा में युवक की हत्या के मामले में भाटापारा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 8...

सरिया पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 25 लीटर महुआ शराब जब्त…

सारंगढ़-पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!