सारंगढ़ बिलाईगढ़:-सारंगढ़ विकासखंड के प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास गोडम में अधीक्षक द्वारा बच्चों से मारपीट की घटना जैसे ही कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के संज्ञान में आया। उन्होंने जिला स्तरीय तीन सदस्यीय जांच टीम भेजा और जांच प्रतिवेदन के आधार पर तत्काल निलंबित (सस्पेंड) किया है। उल्लेखनीय है कि छात्रावास अधीक्षक खगेश्वर यादव ने दो बच्चों और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ मारपीट किया था। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कार्यालय सारंगढ़ रहेगा और उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।









Users Today : 0
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 31
Users Last 30 days : 183