Sunday, March 15, 2026

ग्राम वटगन में घटित फल विक्रेता की हत्या के मामले का किया गया पर्दाफाश…

Must Read

थाना पलारी एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मामले में 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…

आरोपियों में मृतक अमृत गिरी की पत्नी चंद्रिका गिरी भी है शामिल…

आरोपियों द्वारा सुनियोजित योजना के तहत लोहे की कुल्हाड़ी से सिर में घातक वार करते हुए मृतक की कर दी गई हत्या…

इंस्टाग्राम के अपने प्रेमी टुन्ना कुमार शर्मा के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके कर दी गई अपने पति की हत्या…

पत्नी के अवैध संबंध का पता चलने पर उसे डांटने फटकारने से क्षुब्ध होकर तथा अपने प्रेमी से मिलने की चाहत में आरोपिया द्वारा अपने पति की हत्या करने की बनाई गई योजना…

पुलिस टीम द्वारा आरोपी टुन्ना कुमार शर्मा को चेन्नई से लिया गया हिरासत में..

आरोपीया चंद्रिका गिरी के गोलमोल जवाब देने एवं विभिन्न पहलुओं पर गहन विवेचना करते हुए मामले का किया गया पर्दाफाश…

बलौदाबाजार-ग्राम वटगन में फल विक्रेता अमृत गिरी उम्र 45 वर्ष की उसकी घर में ही अज्ञात आरोपियों द्वारा हत्या कर दी।थाना पलारी का पुलिस बल द्वारा घटनास्थल ग्राम वटगन पहुंच घटनास्थल का जांच एवं पंचनामा कार्यवाही प्रारंभ किया। साथ ही फॉरेसिंक की टीम द्वारा भी घटनास्थल एवं शव का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया।घटना दिनांक 24.10.2025 के रात्रि 10:00 से लेकर दिनांक 25.10.2025 के प्रातः 09:00 बजे के मध्य का होना पाया गया। घटना के वक्त घर में मृतक अकेला था। मृतक की पत्नी एवं बच्चे रात में नाचा कार्यक्रम देखने के लिए ग्राम लटेरा गए हुए थे।मृतक के परिवार वाले जब वापस घर आये तो मृतक अमृत गिरी घर के सोफा में खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा हुआ था, जिसके सिर में किसी भारी वस्तु से वार कर मृतक की हत्या कर दिया गया था। कि प्रार्थी समीर गिरी निवासी ग्राम वटगन की रिपोर्ट पर थाना पलारी में अपराध क्र. 435/2025 धारा 103(1), 61(2), 238क, 3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना पलारी की पुलिस टीम द्वारा हत्या के अज्ञात आरोपियों के संबंध में विवेचना करते हुए जांच एवं पताशाजी प्रारंभ किया गया। साथ ही साइबर सेल की टेक्निकल टीम द्वारा भी हत्या के आरोपी की पहचान के संबंध में कार्यवाही किया जा रहा था। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा ग्राम वटगन में मृतक परिवार के जान पहचान वाले लोगों, पडोसियों एवं घटना दिवस को मृतक से मिले विभिन्न लोगों से गहन पूछताछ भी किया गया। टीम द्वारा विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया जा रहा था, किंतु मृतक की हत्या करने का स्पष्ट उद्देश्य सामने प्रकट नहीं हो पा रहा था। इसी बीच पुलिस टीम द्वारा मृतक परिवार के लोगों के भी अलग-अलग एवं मनोवैज्ञानिक रूप से पूछताछ किया गया है, जिसमें मृतक की पत्नी द्वारा गोल-गोल जवाब दिया गया। शक के आधार पर आरोपिया चंद्रिका गिरी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने पुरुष मित्र टुन्ना कुमार शर्मा के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से अपने पति की हत्या करना स्वीकारते हुए पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया गया चंद्रिका गिरी का आरोपी टुन्ना कुमार शर्मा से प्रेम संबंध था। पति तथा मृतक अमृत गिरी के रहने से आरोपिया अपने प्रेमी से नहीं मिल पा रही थी। मृतक को अपनी पत्नी का किसी अन्य पुरुष के साथ प्रेम संबंध होने का भी पता चल गया था, जिस पर मृतक शराब पीकर इस बात को लेकर अपनी पत्नी से लड़ाई झगड़ा भी करता था, जिससे आरोपिया द्वारा परेशान होकर अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या करने कि योजना बनाई गई। आरोपी टुन्ना कुमार शर्मा से, चंद्रिका गिरी का इंस्टाग्राम के माध्यम से जान पहचान हुआ एवं दोनों के मध्य प्रेम संबंध स्थापित हो गया।आरोपी टुन्ना कुमार चेन्नई में काम करता था। टुन्ना कुमार के बिहार निवासी होने एवं बाहरी आदमी होने से उस पर कोई शक नहीं करेगा, इस प्रकार की बात सोचकर आरोपिया द्वारा टुन्ना कुमार के माध्यम से अपने पति की हत्या करने की योजना बनाई गई।

सुनियोजित योजना के तहत आरोपीया चंद्रिका गिरी अपने परिवार के साथ दिनांक 24.10.2025 की रात्रि नाचा कार्यक्रम देखने चले गए। इस दौरान उसका पति घर में अकेला था, तभी वहां आकर, मौका पाकर आरोपी टुन्ना कुमार शर्मा द्वारा धारदार कुल्हाड़ी से वार करते हुए मृतक अमृत गिरी की हत्या कर दिया गया। घटना करने पश्चात आरोपी टुन्ना कुमार शर्मा चेन्नई फरार हो गया था, जिसकी खोजबीन करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी को चेन्नई से हिरासत में लिया गया है। विवेचना क्रम में आरोपियों से घटना में प्रयुक्त लोहे की कुल्हाड़ी तथा अन्य आवश्यक साक्ष्य जप्त किया गया तथा प्रकरण में दोनों आरोपियों को आज दिनांक 01.11.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

आरोपियों के नाम…
1. टुन्ना कुमार शर्मा उम्र 25 साल निवासी ग्राम बकटपुर थाना मानापुर कौटी जिला मुजफ्फरपुर राज्य बिहार
2. चंद्रिका गिरी उम्र 38 साल निवासी ग्राम वटगन वार्ड क्रमांक 16 थाना पलारी

- Advertisement -spot_img
Latest News

व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…

बिलाईगढ़-व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ परिसर में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को कानून की जानकारी...

सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट, CGPSC में ओवरऑल 19वीं रैंक…

सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं... बिलाईगढ़:-विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे...

नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

बिलाईगढ़-नगर पंचायत पवनी में संपत्ति कर और समेकित कर को लेकर नागरिकों में बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों के...

छत्तीसगढ़:-जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

बालोद:-छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता की आंगनबाड़ी में घुसकर दिन दहाड़े हत्या...

बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई, प्रशासन ने किया सील…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ के बंगलाभाटा क्षेत्र में संचालित विश्वास क्लीनिक को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया है। जांच में क्लीनिक नगर पंचायत की अनापत्ति प्रमाण...

कोनी में कांग्रेस नेता से मिलीं हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष…

बिलासपुर-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी भारद्वाज ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने…मलबे में दबने से माँ-बेटे की मौत…

बिलाईगढ़:-सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबनकला में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहाँ निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर...

पुरानी रंजिश एवम चुनाव में वोट नहीं देने की बात पर हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

कसडोल-थाना क्षेत्र में ग्राम डाढाखार में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक इतवारी...

गौण खनिज के अवैध परिवहन पर 4 हाइवा जप्त…

बिलाईगढ़-खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में, संचार माध्यम से प्राप्त सूचना पर खनिज अमला द्वारा जिला अंतर्गत खनिजों के खनन परिवहन एवं भण्डारण...

भटगांव में महिला एवं बाल विकास विभाग का महिला जागृति शिविर सम्पन्न…

बिलाईगढ़-महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय भटगांव द्वारा नगर के वार्ड नंबर 5 में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया जिसमें...

बिलाईगढ़:-चौथिया में आई महिला की पुल से गिरने से मौत…कोरकोटी गांव का मामला…

बिलाईगढ़:-कोरकोटी गांव में पुल गिरने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गिरौदपुरी निवासी जमुना पटेल के बेटी की...

छत्तीसगढ़:-गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

छत्तीसगढ़:-छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले में गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक नाबालिग युवक का शव मिला है। 29 जनवरी को उद्रेश वर्मा (17) अपने दोस्तों...

बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार…

बिलाईगढ़-थाना बिलाईगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।...

मेहता नगर में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार…

बलौदाबाजार-मेहता नगर भाटापारा में युवक की हत्या के मामले में भाटापारा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 8...

सरिया पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 25 लीटर महुआ शराब जब्त…

सारंगढ़-पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!