Tuesday, March 17, 2026

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने लगाई रात्रि चौपाल, खाट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं…

Must Read

ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान…

कलेक्टर ने धान खरीदी में लिमिट की बढ़ोतरी एवं 24 घंटे टोकन काटने की दी जानकारी…

ग्रामीणों को मिल रहे पीएम आवास, पेयजल, सड़क, महतारी वंदन, राशन, आयुष्मान व श्रमिक कार्ड के लाभ की हकीकत को कलेक्टर ने जाना…

कलेक्टर ने पात्र वंचितों को लाभ देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया…

कलेक्टर ने एक आंगनबाड़ी केंद्र के किचन शेड को तत्काल मरम्मत करने निर्देश दिए…

कलेक्टर ने अवैध कब्जा, मांग व शिकायत के तुरंत निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश…

बरमकेला के बाद बिलाईगढ़ ब्लॉक में हुआ कलेक्टर का रात्रिकालीन चौपाल…

बिलाईगढ़-प्रशासन गांव की ओर थीम पर रात्रिकालीन जन चौपाल का दूसरा आयोजन कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत परसापाली में किया, जहाँ उन्होंने बरगद पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओ को सुनकर मौके पर ही निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने अपने साथ पंचायत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, आबकारी, विद्युत, स्कूल शिक्षा, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, लोक निर्माण, कृषि,सहकारिता, खाद्य, समाज कल्याण, स्वास्थ्य आदि विभाग के जिला अधिकारियो को चौपाल में लाये थे। इसमें सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। कलेक्टर ने धान खरीदी में लिमिट की बढ़ोतरी एवं 24 घंटे टोकन काटने की जानकारी दी। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि शासन की योजनाएं गांव-गांव तक सही रूप में पहुंच रही हैं या नहीं, इसकी जांच के लिए जन चौपाल लगाई जा रही है और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

कलेक्टर ने गांव की मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन वितरण, आवास, जल जीवन मिशन और कृषि से जुड़े विषयों पर ग्रामीणों से विस्तार से चर्चा की। स्कूल शिक्षा में शिक्षकों की उपस्थिति एवं आंगनबाड़ी केंद्र की समीक्षा की गई। ग्राम में संचालित तीन आंगनबाड़ी केंद्रों में से एक के किचन शेड के टूटे होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। स्कूलों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने बच्चों से सीधे पढ़ाई, होमवर्क और शिक्षकों की उपस्थिति के बारे में सवाल पूछे। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई के स्तर की जानकारी ली। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल में 5 शिक्षक पदस्थ हैं। कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के कक्षा चौथी के बच्चों से मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली।
उचित मूल्य दुकान को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि चावल समय पर मिल रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने नर्स की कमी की बात कही, जिस पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि यहां सीएचओ पदस्थ है। कलेक्टर ने ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड का अधिक से अधिक उपयोग कर निशुल्क इलाज का लाभ लेने की अपील की। ग्रामीण किसानों ने बताया कि वे धान बेचने के लिए सलिहा जाते हैं और खरीदी में किसी प्रकार की समस्या नहीं होती। परसापाली में 74 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत होने की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने आवास निर्माण कार्य शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। ग्रामीण गौतम बरिहा ने बताया कि उन्हें दो किस्तों में 40 हजार और 55 हजार रुपये प्राप्त हो चुके हैं और निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कच्चे मकान से पक्के मकान में आने की खुशी जताई। महिला बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की जानकारी दी गई। ग्राम की महिलाओं ने बताया कि यहां 20 स्व-सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनमें बकरी पालन, टेंट कार्य सहित विभिन्न आजीविका गतिविधियां संचालित हो रही हैं और लगभग 40 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।

जल जीवन मिशन के तहत डीपापारा में पाइपलाइन नहीं बिछने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने तत्काल पाइपलाइन बिछाकर पानी पहुंचाने के निर्देश दिए।

भोगडीह क्षेत्र में भी जलापूर्ति चालू नहीं होने की शिकायत पर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों ने 500 मीटर सीसी रोड की मांग रखी। बताया गया कि वर्तमान में 127 मीटर सीसी रोड का निर्माण हो चुका है, शेष के लिए प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। चौपाल के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। ग्रामीणों ने स्कूल मरम्मत हेतु आवेदन सौंपा। कलेक्टर ने मनरेगा के तहत महिला समूहों के लिए 5 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण के निर्देश दिए, जिससे बैठक की सुविधा मिल सके। ग्राम पंचायत धनसीर में संचालित बाबा इंटरनेशनल स्कूल को शासन से मान्यता नहीं मिला है तो भी संचलित किया जा रहा है। इसके जिला शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। बच्चों ने खेल मैदान की मांग रखी। वहीं, मुडापारा तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत भी ग्रामीणों द्वारा की गई, जिस पर जांच के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार, कार्मिक लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के निर्देशानुसार ‘‘प्रशासन गाँव की ओर‘‘ अभियान जारी है।

परसापाली में रात्रिकालीन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों के साथ चर्चा किया गया। शासन के योजनाओं से लाभ की जानकारी, साथ ही ग्रामीणों की मांग पर बजट उपलब्ध होने पर कार्य करने और बजट नहीं होने पर प्रपोजल शासन को भेजने संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया। साथ ही आंगनबाड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मितानिन, शिक्षक की उपस्थिति और उनके कार्य, किसानों के धान खरीदी में कोई दिक्कत नहीं की जानकारी ली गई। गांव की समस्या, दिव्यांग की ट्राईसाइकिल मांग, फ़ौती नामांतरण, सीमांकन, स्वसहायता समूह के लिए क्लस्टर बिल्डिंग की मांग को अधिकारियो को पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया।-कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे

- Advertisement -spot_img
Latest News

आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड निकासी की शिकायत पर जांच से इंकार, सीईओ के फैसले पर उठे सवाल…

बिलाईगढ़-जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडोरा में आदर्श आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड से 2 लाख 73 हजार 100 रुपये की राशि...

व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…

बिलाईगढ़-व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ परिसर में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को कानून की जानकारी...

सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट, CGPSC में ओवरऑल 19वीं रैंक…

सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं... बिलाईगढ़:-विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे...

नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

बिलाईगढ़-नगर पंचायत पवनी में संपत्ति कर और समेकित कर को लेकर नागरिकों में बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों के...

छत्तीसगढ़:-जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

बालोद:-छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता की आंगनबाड़ी में घुसकर दिन दहाड़े हत्या...

बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई, प्रशासन ने किया सील…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ के बंगलाभाटा क्षेत्र में संचालित विश्वास क्लीनिक को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया है। जांच में क्लीनिक नगर पंचायत की अनापत्ति प्रमाण...

कोनी में कांग्रेस नेता से मिलीं हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष…

बिलासपुर-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी भारद्वाज ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने…मलबे में दबने से माँ-बेटे की मौत…

बिलाईगढ़:-सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबनकला में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहाँ निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर...

पुरानी रंजिश एवम चुनाव में वोट नहीं देने की बात पर हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

कसडोल-थाना क्षेत्र में ग्राम डाढाखार में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक इतवारी...

गौण खनिज के अवैध परिवहन पर 4 हाइवा जप्त…

बिलाईगढ़-खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में, संचार माध्यम से प्राप्त सूचना पर खनिज अमला द्वारा जिला अंतर्गत खनिजों के खनन परिवहन एवं भण्डारण...

भटगांव में महिला एवं बाल विकास विभाग का महिला जागृति शिविर सम्पन्न…

बिलाईगढ़-महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय भटगांव द्वारा नगर के वार्ड नंबर 5 में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया जिसमें...

बिलाईगढ़:-चौथिया में आई महिला की पुल से गिरने से मौत…कोरकोटी गांव का मामला…

बिलाईगढ़:-कोरकोटी गांव में पुल गिरने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गिरौदपुरी निवासी जमुना पटेल के बेटी की...

छत्तीसगढ़:-गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

छत्तीसगढ़:-छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले में गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक नाबालिग युवक का शव मिला है। 29 जनवरी को उद्रेश वर्मा (17) अपने दोस्तों...

बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार…

बिलाईगढ़-थाना बिलाईगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।...

मेहता नगर में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार…

बलौदाबाजार-मेहता नगर भाटापारा में युवक की हत्या के मामले में भाटापारा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 8...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!