सारंगढ़-पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेये, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना प्रभारी निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मुडपार हाईवे मेन रोड के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। इस दौरान एक व्यक्ति को मोटर सायकल फैशन प्रो क्रमांक CG-13 UF-9103 के साथ पकड़ा गया।
आरोपी की पहचान मोहन लाल चौहान पिता भगवतिया चौहान, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम दानसरा, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में हुई।
तलाशी लेने पर मोटर सायकल में रखे प्लास्टिक थैले से 180 एमएल की 45 पाव देशी मदिरा, कुल 8.100 लीटर, जिसकी कीमत लगभग 3600 रुपये है, बरामद की गई। पुलिस ने शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जब्त कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 63/2026, धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कामिल हक, महिला प्रधान आरक्षक शारदा राठौर, धनेश्वर उरांव, आरक्षक पुरुषोत्तम राठौर, मुकेश चंद्रा, भरत भूषण वर्मा, महिला आरक्षक शंकुतला जायसवाल सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










Users Today : 11
Users Yesterday : 201
Users Last 7 days : 1402
Users Last 30 days : 3263