Monday, July 13, 2026

बेटे की मौत के बाद बहू की दूसरी शादीःगोपालपुर में ससुर ने निभाई पिता की जिम्मेदारी…

Must Read

साहू समाज में विधवा-विवाह को मिली सामाजिक स्वीकृति

बिलाईगढ़-सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव तहसील में साहू समाज ने रूढ़िवादी परंपराओं को तोड़ते हुए एक नई मिसाल कायम की है। गोपालपुर गांव में एक विधवा विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बिर्रा निवासी सम्मे लाल साहू ने अपनी विधवा बहू बिंदू साहू की दूसरी शादी कराई।
बिंदू साहू की पहली शादी सम्मे लाल साहू के बेटे अखिलेश साहू से हुई थी अखिलेश की मौत के बाद, सम्मे लाल ने बहू को बेटी मानकर उसकी दूसरी शादी करवाने का निर्णय लिया। उन्होंने जैजैपुर निवासी दिलीप साहू से बिंदू का विवाह सभी सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया।

रूढ़ीवादी परंपराओं को बताया गलत…

विवाह के दौरान सम्मे लाल ने दिलीप को अपना बेटा मानते हुए दोनों को आशीर्वाद दिया। साहू समाज के जिला महासचिव सेतु प्रसाद साहू ने इस अवसर पर समाज में फैली कुरीतियों पर चर्चा की। उन्होंने विधवाओं को मांगलिक कार्यों से दूर रखने, अंतिम संस्कार में कफन के लिए कपड़ा देने और तालाब में चूड़ी उतारने जैसी परंपराओं को गलत बताया।

सामाजिक बदलाव को मिली नई राह…

इस प्रगतिशील कदम की हर तरफ सराहना हो रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। यह जिले में अपनी तरह का पहला विवाह था, जिसने सामाजिक बदलाव की एक नई राह दिखाई है।

समाज के लोगों की रही उपस्थिति…

वैवाहिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला साहू समाज के अध्यक्ष तोषराम साहू, पूर्व तहसील अध्यक्ष अशोक साहू, साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष सेतराम साहू, भटगांव-सरसीवां, बिशेषर साहू पूर्व परिक्षेत्र अध्यक्ष साहू समाज, नारायण प्रसाद साहू (ग्राम अध्यक्ष), भरत साहू (सी एम ओ) धरमजयगढ,दया राम खुराना (पूर्व सभापति रायपुर), मदनलाल पटेल (पूर्व जनपद सदस्य), दादू चन्द्रा अध्यक्ष (चन्द्रनाहू समाज), दुलरवा खूंटे जनपद सदस्य, सोनी कोयल पूर्व जनपद सदस्य, डी आर टण्डन पत्रकार, बंशीलाल रात्रे, फिरतू यादव, डोल कुमार जायसवाल, डॉ टेकलाल साहू, सम्मेलाल साहू सहित बिर्रा और जैजैपुर अंचल के लोग मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img
Latest News

छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक सरसीवा में पेंशनरों का सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम संपन्न…

बिलाईगढ़-छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा सरसीवा के तत्वावधान में बुधवार को बैंक परिसर में बुजुर्ग पेंशनर संघ के सदस्यों के लिए एक आवश्यक संवाद एवं...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशनरों को मिलेगा 32 और 27 माह का एरियर…

रायपुर:-छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज के प्रांताध्यक्ष चेतन भारती की ओर से दायर याचिका पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

बिलाईगढ़:-धान खरीदी केंद्र धनसीर के पास एक बार फिर हाथी के पहुंचने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों के...

बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई मजबूती: 108 एंबुलेंस सेवा की दो नई गाड़ियों का शुभारंभ…

बिलाईगढ़:-बिलाईगढ़ विकासखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़...

मोना सेन 31 को बिलाईगढ़ में,पुनीत सेन भी रहेंगे उपस्थित, सम्मान समारोह में होंगे शामिल, समाज द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां तेज…

बिलाईगढ़-सर्वसेन (नाई/श्रीवास )समाज बिलाईगढ़ की आवश्यक बैठक रुपेश श्रीवास जिलाध्यक्ष सर्व नाई समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवम जिलाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संतोष श्रीवास की उपस्थिति...

बिलाईगढ़ सेन(श्रीवास) समाज का पुनर्गठन, फिरत श्रीवास बने ब्लॉक अध्यक्ष…

बिलाईगढ़-सर्वसेन (नाई/श्रीवास )समाज बिलाईगढ़ की आवश्यक बैठक रुपेश श्रीवास जिलाध्यक्ष सर्व नाई समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवम जिलाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संतोष श्रीवास की उपस्थिति...

बिलाईगढ़ के लिए गौरव का क्षण: विधायक कविता प्राण लहरे ‘शक्ति सम्मान 2026’ से सम्मानित…

बिलाईगढ़:-राजधानी स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित IBC24 के प्रतिष्ठित “शक्ति सम्मान 2026” समारोह में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण सामने...

बालपुर में पशु औषधालय का शुभारंभ, भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न…

बिलाईगढ़-विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत बालपुर में पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पशु औषधालय का शुभारंभ एवं भवन निर्माण हेतु भूमि...

आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड निकासी की शिकायत पर जांच से इंकार, सीईओ के फैसले पर उठे सवाल…

बिलाईगढ़-जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडोरा में आदर्श आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड से 2 लाख 73 हजार 100 रुपये की राशि...

व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…

बिलाईगढ़-व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ परिसर में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को कानून की जानकारी...

सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट, CGPSC में ओवरऑल 19वीं रैंक…

सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं... बिलाईगढ़:-विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे...

नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

बिलाईगढ़-नगर पंचायत पवनी में संपत्ति कर और समेकित कर को लेकर नागरिकों में बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों के...

छत्तीसगढ़:-जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

बालोद:-छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता की आंगनबाड़ी में घुसकर दिन दहाड़े हत्या...

बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई, प्रशासन ने किया सील…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ के बंगलाभाटा क्षेत्र में संचालित विश्वास क्लीनिक को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया है। जांच में क्लीनिक नगर पंचायत की अनापत्ति प्रमाण...

कोनी में कांग्रेस नेता से मिलीं हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष…

बिलासपुर-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी भारद्वाज ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!