छत्तीसगढ़: नाई (सेन) समाज के द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम से सौंपा जाएगा ज्ञापन, परंपरागत व्यवसाय और सामाजिक गरिमा की सुरक्षा की मांग उठाई…

Must Read

सारंगढ बिलाईगढ़ के जिलाध्यक्ष रूपेश श्रीवास के अगुवाई में सैकड़ों लोग रहेंगे उपस्थित…

सारंगढ़-छत्तीसगढ़ के पारंपरिक नाई (सेन) समाज ने राज्य सरकार के समक्ष अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया है। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को जिला कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ के माध्यम से सौंपा जाएगा,जिसमें समाज ने अपने परंपरागत व्यवसाय, सामाजिक सम्मान और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की है।पूरे प्रदेश में एक साथ ज्ञापन सौंपा जाएगा।

सेलून व्यवसाय को समाज के लिए आरक्षित करने की मांग…

ज्ञापन में सबसे प्रमुख मांग के रूप में यह बात कही गई है कि नाई (सेन) समाज पीढ़ियों से सेलून व्यवसाय से जुड़ा रहा है, जो न केवल उनकी आजीविका का प्रमुख स्रोत है बल्कि उनकी सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान का भी अभिन्न हिस्सा है। ऐसे में समाज ने सरकार से अपील की है कि पूरे प्रदेश में सेलून व्यवसाय को सेन समाज के लिए आरक्षित घोषित किया जाए। इससे न केवल समाज को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी बल्कि उनकी सांस्कृतिक विरासत भी संरक्षित रह सकेगी।

अवैध स्पा सेंटरों पर सख्त कार्रवाई की मांग…

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि आजकल सेलून व्यवसाय की आड़ में कई स्थानों पर अवैध स्पा सेंटर चल रहे हैं, जहां अनैतिक गतिविधियों की आशंका जताई गई है। इससे समाज की छवि धूमिल हो रही है और पारंपरिक व्यवसाय की गरिमा को ठेस पहुँच रही है। समाज ने मांग की है कि ऐसे स्पा सेंटरों की जांच कर उन्हें बंद किया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनके ऊपर आजीवन इस व्यवसाय से प्रतिबंध लगाया जाए। इसके लिए एक सशक्त और प्रभावी कानून बनाए जाने की भी मांग की गई है, ताकि समाज की प्रतिष्ठा बनी रहे।

केश शिल्पी कल्याण बोर्ड से लाभ नहीं मिलने पर नाराजगी…

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि राज्य में कार्यरत केश शिल्पी कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक नहीं पहुँच पा रहा है। समाज ने कहा है कि आज तक सेन समाज को इस बोर्ड से कोई विशेष लाभ नहीं मिल पाया है, जबकि यह बोर्ड विशेष रूप से केश शिल्पी यानी नाई समाज के कल्याण के लिए गठित किया गया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि इस दिशा में विशेष पहल कर योजनाओं का लाभ सीधे समाज के पात्र लोगों तक पहुँचाया जाए।

सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता की अपील…

ज्ञापन में समाज ने यह भी मांग रखी है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न विभागों में जारी ट्रेड मैन और अन्य तकनीकी पदों की नियुक्तियों में नाई (सेन) समाज को प्राथमिकता दी जाए। उनका कहना है कि समाज के युवाओं में कौशल की कोई कमी नहीं है, लेकिन उचित अवसर न मिलने के कारण वे बेरोजगारी का शिकार हो रहे हैं। यदि सरकार उन्हें प्राथमिकता दे, तो न केवल उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि समाज के युवाओं को एक नई दिशा मिलेगी।

संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती पर राजकीय अवकाश की मांग…

नाई (सेन) समाज ने ज्ञापन में एक अहम सांस्कृतिक मांग भी रखी है। उन्होंने अपने आराध्य संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती को राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। उनका कहना है कि संत सेन जी न केवल समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं, बल्कि उन्होंने सामाजिक समरसता, सेवा और श्रम की महत्ता को भी समाज में स्थापित किया। उनकी स्मृति में अवकाश घोषित करना पूरे समाज के लिए गौरव की बात होगी और उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम भी बनेगा।

गृह मंत्री विजय शर्मा को भी भेजी जा रही है प्रतिलिपि…

ज्ञापन की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ शासन के गृह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा जी को भी भेजी जा रही है। समाज ने आशा व्यक्त की है कि शासन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

समाज में उम्मीद की किरण…

नाई (सेन) समाज की यह पहल प्रदेश के पारंपरिक व्यवसायों, सामाजिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक सशक्त कदम माना जा रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि वे सरकार से उम्मीद रखते हैं कि उनकी पारंपरिक पहचान, व्यवसाय और सामाजिक गरिमा को कायम रखने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता से समझेगी और शीघ्र ही समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएगी।

- Advertisement -spot_img
Latest News

फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नियुक्ति पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,सहायक शिक्षक निलंबित…

बलौदाबाजार:-जिला प्रशासन ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने वाले एक सहायक शिक्षक पर बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…

शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह... बिलाईगढ़:-शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पवनी...

परसापाली विद्यालय में शिक्षक सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित…

बिलाईगढ़:- स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में आज राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एवं अपराध अन्वेषण ब्यूरो के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह एवं...

व्याख्याता मदनलाल तोमर आचार्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित…

बिलाईगढ़:-शकुंतला फाउंडेशन रायपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़- विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसुला में पदस्थ व्याख्याता मदनलाल...

लता साहू को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. की उपाधि…

बिलाईगढ़-पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कला संकाय के अंतर्गत हिंदी विषय में लता साहू पिता चंद्रभूषण साहू, ग्राम धनसीर, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़, को “समकालीन...

प्राण घातक हमला करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया... बिलाईगढ़:भटगांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में प्राण घातक हमला कर, हत्या का प्रयास...

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले मामले मे 02 अन्य आरोपी गिरफ्तार…

पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में अब तक ग्रामीण चिकित्सा सहायक सहित कुल 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार... बलौदाबाजार:शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना, धोखाधड़ी...

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के जाली हस्ताक्षर व फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने का पर्दाफाश... पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में...

प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल स्थगित…

कलेक्टर से चर्चा के बाद तहसीलदार ने मांगों के निराकरण का दिया भरोसा, चन्द्रदेव राय जी को जल पिलाकर तुड़वाया अनशन... बिलाईगढ़- 14 सूत्रीय जनहित एवं...

देशभक्ति की भावना व हर्षाेल्लास के साथ जिले में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जिला स्तरीय समारोह मे किया ध्वजारोहण... स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों क़ा किया गया सम्मान... स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक...

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली में विद्यार्थी प्रतिनिधियों का चयन…

बिलाईगढ़:-विगत दिवस स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली के विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों...

सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी... राष्ट्रगीत "वन्दे मातरम" का सामूहिक गायन... मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का किया...

बाढ़ अलर्ट जारी:-खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…

चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना... सारंगढ़:-कोरबा के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही...

स्वामी आत्मानंद विद्यालय परसापाली में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

बिलाईगढ़:-स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।...

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ कलेक्ट्रोरेट में किया ध्वजारोहण…

कलेक्टर सभाकक्ष में हुई गीत की प्रस्तुति... सारंगढ़:-कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की सुबह 8 बजे कलेक्टर कार्यालय में...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img