Sunday, March 15, 2026

हीरामणी वैष्णव छत्तीसगढ़ का हीरा बेटा है : उपमुख्यमंत्री अरुण साव…

Must Read

बिलाईगढ़-मंगलवार रात्रि श्री तुलसी सेवा समिति के तत्वावधान में लगातार 7वें वर्ष तुलसी साहित्य महोत्सव-अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम खपरीडीह में किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति रही। देशभर के श्रेष्ठतम कवियों से सजी टीम ने अकलतरा (छत्तीसगढ़) के हास्य कवि बंशीधर मिश्रा के संचालन में कटनी (मध्यप्रदेश) से हास्य कवि मनोहर मनोज, रीवा (मध्यप्रदेश) से हास्य कवि अमित शुक्ला, कोटा (राजस्थान) से डॉ. आदित्य जैन, दिल्ली से चेतन चर्चित और नागपुर (महाराष्ट्र) से श्रद्धा शौर्य ने अपने जानदार काव्यपाठ से सबका दिल जीत लिया।

भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड बालको-वेदांता ग्रुप में पदस्थ समिति के सचिव व प्रसिद्ध हास्य कवि हीरामणी वैष्णव ने बताया कि ग्राम पंचायत खपरीडीह के सरपंच पुनीता सुदर्शन ध्रुव, उपसरपंच प्रेमलता अमर केंवट और जनपद पंचायत सदस्य सम्मेलाल पटेल के संरक्षण में कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उपमुख्यमंत्री अरुण साव की उपस्थिति रही जहाँ श्री तुलसी सेवा समिति ने उनके आगमन पर जोरों-शोरों की आतिशबाजी के साथ स्वागत-सत्कार किया और मंच पर लगाए गए एलईडी में उनके जीवन परिचय से लोगों को रूबरू कराकर अनोखे अंदाज़ में स्वागत किया । साथ ही साथ उन्हें समिति की ओर से प्रतिवर्ष साहित्य के सम्मान के लिए सम्मानित किया जाने वाला पारंपरिक प्रतिष्ठित सम्मान “तुलसी साहित्य सेवा सम्मान-2025” से उनके अनवरत साहित्य की सेवा के लिए सम्मानित किया गया। जबकि वरिष्ठ हास्य व्यंग्य कवि मनोहर मनोज को “तुलसी काव्यश्री सम्मान-2025” से सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष हरि यादव, उपाध्यक्ष अर्जुन केंवट, सहसचिव गिरवर केंवट और कोषाध्यक्ष अरुण वैष्णव की महत्वपूर्ण भूमिका वाले आयोजन में हज़ारों श्रोताओं से भरपूर इस कवि सम्मेलन में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, छाया विधायक डॉ. दिनेश जांगड़े, भाजपा मंडल टुंडरा के महामंत्री शंभू यादव, नगर पंचायत बिलाईगढ़ के अध्यक्ष दामोदर दुबे, नगर पंचायत भटगांव के अध्यक्ष विक्रम कुर्रे व उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, कुलदीपक साहू (अध्यक्ष, नगर पंचायत पवनी, गोविंद यादव (नगर पंचायत खरौद) कुसुम पैकरा (अध्यक्ष, जनपद पंचायत कसडोल), जानकुंवर कौशलेश मिरि (सदस्य, जनपद पंचायत कसडोल), व्यासनारायण श्रीवास (सदस्य, जनपद पंचायत कसडोल), सोहन साहू (सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत टुंडरी), अंबिका यादव (सरपंच, ग्राम पंचायत केसला), देवप्रसाद केेंवट (सरपंच, ग्राम पंचायत गिधौरी), भरतुलाल पटेल (सरपंच, ग्राम पंचायत पुलेनी) जबकि अतिविशिष्ट अतिथियों में प्रकाश बंसल, दुर्गा सिंघानिया, आनंद अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, स्वयं अग्रवाल, मोनू अग्रवाल की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आयोजन की तारीफ़ करते हुए कहा कि एक छोटे से गांव में इतना भव्य और दिव्य कार्यक्रम कर पाना हर किसी के वश की बात नहीं है। खपरीडीह सौभाग्यशाली है कि उसने हीरामणी वैष्णव जैसे बच्चे को जन्म दिया है जो आज पूरे देश में आपके गाँव और बालको का ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहा है। निश्चित रूप से एक दिन खपरीडीह अपने इस साहित्यिक आयोजन और अपने बेटे के नाम से पूरे देश में जाना जाएगा। उन्होंने बताया कि वे भी पहले कविताएं लिखा करते थे और अगर आज राजनीति में नहीं होते तो एक कवि के रूप में इस मंच पर अवश्य होते।

इस आयोजन में हीरामणी साहू, विमल साहू, सुशील वर्मा, देवलाल वर्मा, अमित वर्मा, सत्यम महंत, मुकेश पटेल, पुरन श्रीवास, गुलशन पटेल, अविनाश ध्रुव, धनेश्वर केंवट, मोनू वैष्णव, राहुल वैष्णव, द्वारिका केंवट, निखिल केंवट, प्रदीप पटेल, राजकिशोर वैष्णव, संतोष यादव आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

- Advertisement -spot_img
Latest News

व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…

बिलाईगढ़-व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ परिसर में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को कानून की जानकारी...

सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट, CGPSC में ओवरऑल 19वीं रैंक…

सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं... बिलाईगढ़:-विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे...

नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

बिलाईगढ़-नगर पंचायत पवनी में संपत्ति कर और समेकित कर को लेकर नागरिकों में बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों के...

छत्तीसगढ़:-जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

बालोद:-छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता की आंगनबाड़ी में घुसकर दिन दहाड़े हत्या...

बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई, प्रशासन ने किया सील…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ के बंगलाभाटा क्षेत्र में संचालित विश्वास क्लीनिक को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया है। जांच में क्लीनिक नगर पंचायत की अनापत्ति प्रमाण...

कोनी में कांग्रेस नेता से मिलीं हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष…

बिलासपुर-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी भारद्वाज ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने…मलबे में दबने से माँ-बेटे की मौत…

बिलाईगढ़:-सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबनकला में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहाँ निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर...

पुरानी रंजिश एवम चुनाव में वोट नहीं देने की बात पर हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

कसडोल-थाना क्षेत्र में ग्राम डाढाखार में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक इतवारी...

गौण खनिज के अवैध परिवहन पर 4 हाइवा जप्त…

बिलाईगढ़-खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में, संचार माध्यम से प्राप्त सूचना पर खनिज अमला द्वारा जिला अंतर्गत खनिजों के खनन परिवहन एवं भण्डारण...

भटगांव में महिला एवं बाल विकास विभाग का महिला जागृति शिविर सम्पन्न…

बिलाईगढ़-महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय भटगांव द्वारा नगर के वार्ड नंबर 5 में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया जिसमें...

बिलाईगढ़:-चौथिया में आई महिला की पुल से गिरने से मौत…कोरकोटी गांव का मामला…

बिलाईगढ़:-कोरकोटी गांव में पुल गिरने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गिरौदपुरी निवासी जमुना पटेल के बेटी की...

छत्तीसगढ़:-गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

छत्तीसगढ़:-छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले में गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक नाबालिग युवक का शव मिला है। 29 जनवरी को उद्रेश वर्मा (17) अपने दोस्तों...

बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार…

बिलाईगढ़-थाना बिलाईगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।...

मेहता नगर में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार…

बलौदाबाजार-मेहता नगर भाटापारा में युवक की हत्या के मामले में भाटापारा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 8...

सरिया पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 25 लीटर महुआ शराब जब्त…

सारंगढ़-पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!