सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं…
बिलाईगढ़:-विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे से गांव सोनाडुला की बेटी कु. पूजा साहू ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग में महिला सुपरीटेंडेंट के पद के लिए घोषित परिणाम में पूजा साहू ने ओवरऑल 19वीं रैंक तथा महिला वर्ग में 5वीं रैंक प्राप्त की है।
निम्न मध्यम किसान परिवार से आने वाली पूजा साहू स्वर्गीय केदारनाथ साहू और श्रीमती शांति बाई साहू की बेटी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम, निरंतर अध्ययन और मजबूत संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया।
पूजा साहू वर्ष 2019 से सिमगा अस्पताल के एनएचएम विभाग में डेंटल असिस्टेंट के रूप में संविदा पर कार्यरत हैं। पारिवारिक परिस्थितियों के बीच नौकरी करते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। वर्ष 2021 में पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर आ गई, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ती रहीं।
सात बहनों वाले परिवार में पूजा छठवें नंबर की बहन हैं। उनकी अधिकांश बहनों की शादी हो चुकी है और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने परिवार और अपने सपनों दोनों को संभालते हुए यह सफलता अर्जित की।
पूजा अपनी सफलता का श्रेय बिलासपुर स्थित पीएससी अकैडमी बलोदा बाजार के डायरेक्टर नुकेश सर के मार्गदर्शन, अपनी मां, दिवंगत पिता, बहन-जीजा और गांव के लोगों के सहयोग व आशीर्वाद को देती हैं।
गांव सोनाडुला से राजपत्रित प्रशासनिक सेवा स्तर तक पहुंचने वाली पूजा साहू पहली महिला बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई










Users Today : 11
Users Yesterday : 201
Users Last 7 days : 1402
Users Last 30 days : 3263