सारंगढ़-जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का आयोजन 1 जनवरी से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय (भापुसे) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा एवं एसडीपीओ सारंगढ़ श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में भारत माता चौक पर किया गया। इस दौरान यातायात टीम द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से सड़क सुरक्षा से संबंधित वीडियो दिखाकर आम नागरिकों को जागरूक किया गया।
यातायात जागरूकता के लिए जिले के बाजारों, स्कूलों, कॉलेजों, बैंकों, यात्री प्रतीक्षालयों एवं चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर व पाम्पलेट वितरण किया गया। हेलमेट के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु मोटरसाइकिल हेलमेट रैली भी निकाली गई। लगभग 2500 से 3000 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लिया। रंगोली, निबंध लेखन व पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेताओं को सम्मानित किया गया।
यातायात नियमों का पालन करने वाले चालकों को सम्मानित किया गया तथा बस स्टैंड पर ऑटो, बस व ट्रक चालकों को शपथ दिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से प्राथमिक उपचार व सीपीआर प्रशिक्षण दिया गया तथा भारी वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। खेलभांठा मैदान में आयोजित लर्निंग लाइसेंस शिविर में 650 लोगों ने लाइसेंस बनवाया।
माह का समापन कलेक्टर डॉ. संजय कनौजे एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया, जिसमें पूरे वर्ष यातायात नियमों के पालन की अपील की गई।









Users Today : 37
Users Yesterday : 201
Users Last 7 days : 1428
Users Last 30 days : 3289