सारंगढ़-थाना प्रभारी सरिया प्रमोद यादव के द्वारा मुखबिर की सूचना पर 40 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 02आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है ।
पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक बजाज सीटी 100 मोटर सायकल मे भारी मात्रा में उड़ीसा से अवैध कच्ची महुआ शराब लेकर बड़े नवापारा तरफ आ रहे है की सूचना पर ग्राम डुमरसिंघा, बादीमुड़ा तालाब के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को रंगे हाथ शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी शिव सारथी और संतोष चौहान के कब्जे से 20–20 लीटर के दो जरीकेन में भरा कुल 40 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 8000रू, एक बजाज सीटी 100 मोटर सायकल कीमती ₹15000 जुमला कीमती 23000 रु को जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2),59 (क)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि सुमन चौहान, आर. श्रवण टंडन,दिलीप स्नेही,ताराचंद , नर्मदा यादव ,और समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।










Users Today : 11
Users Yesterday : 201
Users Last 7 days : 1402
Users Last 30 days : 3263