Sunday, March 15, 2026

भटगांव में महिला एवं बाल विकास विभाग का महिला जागृति शिविर सम्पन्न…

Must Read

बिलाईगढ़-महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय भटगांव द्वारा नगर के वार्ड नंबर 5 में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नगर के उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति के साथ नगर के विभिन्न वार्डों के महिलाओं ने भाग लिया। शिविर में विभाग के द्वारा गोदभराई एवं अन्नप्राशन के कार्यक्रम भी आयोजित थी।

मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं को जागृत करना जरूरी है, एक महिला जागृत होती है, जागरूक होती है तो इसका प्रभाव न केवल उसके परिवार में पड़ता है बल्कि संपूर्ण समाज में इसका प्रभाव पड़ता है। महिलाओं को जागरूक करना, महिलाओं को सशक्त बनाने की शुरुआत है।

सशक्त महिला मजबूत महिला होने के लिए स्वस्थ शरीर का होना जरूरी होती है अर्थात एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। सभी महिलाओं को स्वस्थ रहना होगा। यदि परिवार में घर की महिला बीमार होती है तब इसका असर पूरे परिवार, समाज एवं देश पर इसका असर होता है। यदि स्वस्थ है तो भारत का निर्माण करना है तब हर घर के हर महिला को स्वस्थ बनाना होगा और स्वस्थ बनाने के लिए प्रत्येक महिलाओं की जांच जरूरी है। जांच करने पर ही पता चलेगा कि कितने स्वस्थ है। इसके लिए प्रत्येक महिलाओं को अपनी खून की जांच करा कर पता लगाना होगा कि उसमें हीमोग्लोबिन या खून की मात्रा कितनी है।

अगर महिला एनीमिक या रक्त अल्पता से जूझती रही होगी तब इसका दुष्प्रभाव परिवार पर पड़ता है।इस कारण प्रत्येक महिला को संतुलित आहार पर ध्यान देना होगा अगर इनकी आहार संतुलित हो जिसमे पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन सूक्ष्म लवण के साथ पर्याप्त पानी की मात्रा को नियमित रूप से मिले तब ऐसे शरीर में बीमारी होने की संभावनाएं कम होती है। इसी तरह प्रत्येक महिला जिनकी उम्र 30 वर्ष के ऊपर है। उन सभी की ब्लड प्रेशर की जांच,शुगर की जांच और कैंसर की जांच करना जरूरी होता है।

आज के सिविलाइज्ड जिंदगी में स्वस्थ जीवन शैली को भूलते जा रहे है, जिसके परिणाम स्वरूप महिलाओं को बीपी, शुगर की बीमारी दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है। इस कारण प्रत्येक लोगों को अपनी जीवन शैली में बदलाव करना जरूरी है, जिसमें नमक की सेवन कम करना,चीनी या शक्कर की सेवन कम करना ,अच्छी नीद लेना , पैदल चलना ,योग करना ,मेडिटेशन करना जरूरी हो गया है। यदि हमारी जिंदगी में स्ट्रेस स्ट्रेन बढ़ते जाएगा तब भी इसका प्रभाव शरीर में पड़ता है।

आज समाज में बीड़ी,तंबाखू , गुड़ाखू , खैनी , गुटखा , सिगरेट आदि की सेवन करने से उसके शरीर में दुष्प्रभाव पड़ता है और यही असंक्रामक रोगों को जन्म देता है, जिसमें बीपी का बढ़ना, शुगर का बढ़ना होता तथा अनियंत्रित खान पान रहन सहन के कारण कैंसर जिसमे मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर तथा सर्वाइकल कैंसर होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। उपस्थित सभी महिलाओं को असंक्रामक रोगों से बचने के लिए स्वस्थ जीवन शैली की अपनाना होगा। शरीर में असंक्रामक रोग के लक्षण है कि नहीं इसको जानने के लिए अपने पास आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जाकर बीपी, शुगर और कैंसर की जांच कराना जरूरी है। इस कार्यक्रम में सीडीपीओ विजय सरल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता चंद्रकला जायसवाल उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img
Latest News

व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…

बिलाईगढ़-व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ परिसर में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को कानून की जानकारी...

सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट, CGPSC में ओवरऑल 19वीं रैंक…

सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं... बिलाईगढ़:-विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे...

नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

बिलाईगढ़-नगर पंचायत पवनी में संपत्ति कर और समेकित कर को लेकर नागरिकों में बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों के...

छत्तीसगढ़:-जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

बालोद:-छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता की आंगनबाड़ी में घुसकर दिन दहाड़े हत्या...

बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई, प्रशासन ने किया सील…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ के बंगलाभाटा क्षेत्र में संचालित विश्वास क्लीनिक को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया है। जांच में क्लीनिक नगर पंचायत की अनापत्ति प्रमाण...

कोनी में कांग्रेस नेता से मिलीं हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष…

बिलासपुर-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी भारद्वाज ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने…मलबे में दबने से माँ-बेटे की मौत…

बिलाईगढ़:-सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबनकला में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहाँ निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर...

पुरानी रंजिश एवम चुनाव में वोट नहीं देने की बात पर हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

कसडोल-थाना क्षेत्र में ग्राम डाढाखार में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक इतवारी...

गौण खनिज के अवैध परिवहन पर 4 हाइवा जप्त…

बिलाईगढ़-खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में, संचार माध्यम से प्राप्त सूचना पर खनिज अमला द्वारा जिला अंतर्गत खनिजों के खनन परिवहन एवं भण्डारण...

बिलाईगढ़:-चौथिया में आई महिला की पुल से गिरने से मौत…कोरकोटी गांव का मामला…

बिलाईगढ़:-कोरकोटी गांव में पुल गिरने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गिरौदपुरी निवासी जमुना पटेल के बेटी की...

छत्तीसगढ़:-गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

छत्तीसगढ़:-छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले में गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक नाबालिग युवक का शव मिला है। 29 जनवरी को उद्रेश वर्मा (17) अपने दोस्तों...

बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार…

बिलाईगढ़-थाना बिलाईगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।...

मेहता नगर में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार…

बलौदाबाजार-मेहता नगर भाटापारा में युवक की हत्या के मामले में भाटापारा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 8...

सरिया पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 25 लीटर महुआ शराब जब्त…

सारंगढ़-पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान...

एनडीपीएस मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

सारंगढ़-पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे और एसडीओपी विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में भटगांव पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!