बिलाईगढ़-भटगांव नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक व फर्नीचर दुकान में चोरी कर आगजनी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी जानू केसरवानी, निवासी वार्ड क्रमांक 2 भटगांव, दिनांक 09 फरवरी 2026 को थाना भटगांव उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया।
आवेदन में बताया गया कि बडे तालाब के सामने स्थित उनकी इलेक्ट्रॉनिक दुकान को 08 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 9.30 बजे बंद कर वे घर चले गए थे। रात्रि करीब 3 बजे बगल की दुकान श्रीराम ज्वेलर्स के संचालक आलोक सोनी ने फोन कर सूचना दी कि गोदाम में आग लगी हुई है। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि गोदाम में रखे तीन पेटी झालर लाइट, दो पेटी इलेक्ट्रॉनिक टॉर्च तथा दो स्टैंड फैन जल चुके थे।
बगल के दुकानदार टिकेश्वर साहू के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि रात्रि करीब 1.32 बजे आरोपी दिनेश पटेल पिता अर्जुन पटेल उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06 नगर पंचायत भटगांव, ने गोदाम का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया, आग लगाई और गोदाम में रखा एक आई मी कंपनी का 43 इंच एलईडी टीवी (कीमत 20 हजार रुपये) तथा एक हैवल्स कंपनी का मिक्सर ग्राइंडर (कीमत 8500 रुपये) चोरी कर ले गया। कुल चोरी गई संपत्ति की कीमत लगभग 28,500 रुपये बताई गई है।
मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवकुमार धारी, सहायक उप निरीक्षक बृजमोहन कश्यप, आरक्षक घनश्याम डड़सेना, भूपेंद्र साहू, राहुल खूंटे, खेलावन बघेल एवं लक्ष्मीकांत तंजय का विशेष योगदान









Users Today : 15
Users Yesterday : 201
Users Last 7 days : 1406
Users Last 30 days : 3267