बिलाईगढ़-थाना बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा ग्राम जमनार में छापामार कार्यवाही कर दो शराब कोचिया को गिरफ्तार किया गया। ग्राम जमनार के निमार्णाधिन खुले मकान में आरोपी नामदेव गोंड द्वारा अवैध रूप से हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा में बिक्री करने हेतु रखा गया था सूचना पर छापामार कार्यवाही कर आरोपी नामदेव गोंड पिता अपना राम गोंड उम्र 33 वर्ष साकिन सबरिया डेरा सलौनीकला थाना भटगांव का मेमोरेण्डम कथन लिया गया आरोपी नामदेव गोंड ने अपने मेमोरेण्डम कथन में बताया कि वह ग्राम जमनार के मयाराम देवार के लिये महुआ शराब बनाता है और महुआ शराब बनाने की एवज में मजदूरी के रूप में अच्छी खासी रकम देता है जिसे नामदेव और मयाराम देवार मिल कर शराब बिक्री करते थे दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 50 लीटर किमती 5000 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत् गिरफ्तार कर मान.न्यायालय पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक रिमांड पर पर भेजा गया।प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में उपरीक्षक शिवकुमार धारी,सउनि प्रकाश रजक,प्र.आर.चंद्रशेखर पटेल,आर. प्रत्येन बर्मन,राजेश सायतोड़े,राजेंद्र दीक्षित,अमृत खूंटे,म. आर.मोहन कुमारी का सहयोग रहा।










Users Today : 11
Users Yesterday : 201
Users Last 7 days : 1402
Users Last 30 days : 3263