Sunday, March 15, 2026

फरार गांजा खरीददार महिला गिरफ्तार, सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई…

Must Read

सारंगढ-सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सरिया पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रही गांजा खरीददार महिला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपिया सहोद्रा डहरिया पिता संतोष डहरिया उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम अमरताल, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा की रहने वाली है।

पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर जिले में गांजा की खरीदी-बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध एंड टू एंड विवेचना करते हुए कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07 जनवरी 2026 को सरिया थाना के सामने मेन रोड पर घेराबंदी कर पल्सर मोटर सायकल क्रमांक CG 11 BG 4857 से उड़ीसा से गांजा लाते हुए दो आरोपी रमा कुमार खांडे एवं अजय दिवाकर, दोनों निवासी जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से कुल 07 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

विवेचना के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे गांजा सहोद्रा डहरिया को बिक्री के लिए देते थे। इसके बाद से ही आरोपिया फरार थी। आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को सरिया पुलिस ने ग्राम अमरताल से उसे पकड़कर पूछताछ की, जिसमें उसने गांजा खरीदकर बिक्री करना स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सहायक उप निरीक्षक सुमन चौहान, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र सिदार, आरक्षक नरेंद्र चंद्रा, महिला आरक्षक प्रीति खड़िया, साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी, कृष्णा डनसेना, दीपक मैत्री एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

- Advertisement -spot_img
Latest News

व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…

बिलाईगढ़-व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ परिसर में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को कानून की जानकारी...

सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट, CGPSC में ओवरऑल 19वीं रैंक…

सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं... बिलाईगढ़:-विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे...

नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

बिलाईगढ़-नगर पंचायत पवनी में संपत्ति कर और समेकित कर को लेकर नागरिकों में बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों के...

छत्तीसगढ़:-जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

बालोद:-छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता की आंगनबाड़ी में घुसकर दिन दहाड़े हत्या...

बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई, प्रशासन ने किया सील…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ के बंगलाभाटा क्षेत्र में संचालित विश्वास क्लीनिक को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया है। जांच में क्लीनिक नगर पंचायत की अनापत्ति प्रमाण...

कोनी में कांग्रेस नेता से मिलीं हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष…

बिलासपुर-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी भारद्वाज ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने…मलबे में दबने से माँ-बेटे की मौत…

बिलाईगढ़:-सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबनकला में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहाँ निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर...

पुरानी रंजिश एवम चुनाव में वोट नहीं देने की बात पर हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

कसडोल-थाना क्षेत्र में ग्राम डाढाखार में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक इतवारी...

गौण खनिज के अवैध परिवहन पर 4 हाइवा जप्त…

बिलाईगढ़-खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में, संचार माध्यम से प्राप्त सूचना पर खनिज अमला द्वारा जिला अंतर्गत खनिजों के खनन परिवहन एवं भण्डारण...

भटगांव में महिला एवं बाल विकास विभाग का महिला जागृति शिविर सम्पन्न…

बिलाईगढ़-महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय भटगांव द्वारा नगर के वार्ड नंबर 5 में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया जिसमें...

बिलाईगढ़:-चौथिया में आई महिला की पुल से गिरने से मौत…कोरकोटी गांव का मामला…

बिलाईगढ़:-कोरकोटी गांव में पुल गिरने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गिरौदपुरी निवासी जमुना पटेल के बेटी की...

छत्तीसगढ़:-गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

छत्तीसगढ़:-छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले में गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक नाबालिग युवक का शव मिला है। 29 जनवरी को उद्रेश वर्मा (17) अपने दोस्तों...

बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार…

बिलाईगढ़-थाना बिलाईगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।...

मेहता नगर में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार…

बलौदाबाजार-मेहता नगर भाटापारा में युवक की हत्या के मामले में भाटापारा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 8...

सरिया पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 25 लीटर महुआ शराब जब्त…

सारंगढ़-पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!