बिलाईगढ़-प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी (पीएलसी) बिलाईगढ़ द्वारा ग्रीष्मावकाश में 2 मई 2025 से 31 मई 2025 तक 30 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया था।जिसमें 150 से अधिक बच्चे सम्मिलित हुए थे। इस समर कैंप में विकासखंड बिलाईगढ़ के 21 शिक्षकों द्वारा अपना निशुल्क समय एवं तन मन धन से सहयोग प्रदान किया गया था ।पीएलसी हेड महेत्तर लाल देवांगन ने बताया कि 30 दिन तक चलने वाले समर कैंप में स्पोकन इंग्लिश,गणित, वैदिक गणित, चित्रकला, निबंध, पेपर क्राफ्ट, मुखौटा निर्माण,डांस,मेहंदी,रंगोली,टीएलएम निर्माण,अंगना म शिक्षा,एफ एल एन सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया था।समर कैंप में उपस्थित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया था जिसमें सभी बच्चों को ब्लड ग्रुप कार्ड वितरण किया गया।शिक्षकों के निशुल्क योगदान हेतु प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी बिलाईगढ़ द्वारा बी आर सी कार्यालय बिलाईगढ़ में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।इस शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जे आर डहरिया जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़,अध्यक्षता एस एन साहू विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिलाईगढ़,विशिष्ट अतिथि के रूप में पी एस नेताम विकासखंड स्त्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा बिलाईगढ़ ,बुद्धेश्वर कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि श्री जे आर डहरिया ने अपने उद्बोधन में शिक्षकों को बच्चों के लिए तथा स्कूल के लिए बेहतर कार्य करने एवं नए-नए नवाचार करने हेतु प्रेरित किया।समर कैंप में योगदान देने वाले शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया जिसमें महेत्तर लाल देवांगन शिक्षक मिडिल स्कूल डोकरीडीह,विनोद कुमार डडसेना प्रधान पाठक प्राथमिक शाला बांसउरकुली,लोकनाथ टांडे शिक्षक प्राथमिक शाला खुरसुला,महादेव प्रसाद जायसवाल सहायक शिक्षक नगेड़ी,गंगाराम मांझी सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला खोसड़ा,हेमंत कुमार साहू शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला केडार,हेमंत श्रीवास सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला मड़कड़ी,सरोजिनी साहू सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला बरभाठा,कोमल साहू सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला डोकरीडीह,मानेश पांडे शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला धाराशिव,लीलाधर कुमार व्याख्याता हाई स्कूल गोरबा,क्षमा साहू प्रधान पाठक प्राथमिक शाला चूरेला,जय श्री साहू शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला दुरुमगढ़, कल्पना देवांगन शिक्षक, दीक्षा पांडे शिक्षिका, गोरेलाल सहाय शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला गिरसा,घनश्याम प्रसाद साहू सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला सरधाभाठा, सरोज हरीप्रिय सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला टाडापारा, त्रिलोक हरिप्रिय शिक्षक पूर्व माध्यमिक शाला छुईहा,विजय पटेल शिक्षक विवेकानंद पब्लिक स्कूल बिलाईगढ़ शेष देव प्रधान शिक्षक आदि शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में विकासखंड बिलाईगढ़ के समस्त संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।










Users Today : 11
Users Yesterday : 201
Users Last 7 days : 1402
Users Last 30 days : 3263