बिलाईगढ़-भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग नई दिल्ली द्वारा समग्र शिक्षा के अंतर्गत आईसेक्ट के माध्यम से व्यावसायिक शिक्षा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरगांव जिला सारंगढ़ में कक्षा 9वीं से 12वीं बैंकिंग वित्तीय सेवाएं एवं बीमा ट्रेड सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं ।व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम वोकेशनल एजुकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण एच डी एफ सी(HDFC)बैंक बिलाईगढ़ में कराया गया ,इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक औद्योगिक परिवेश से जोड़ना और उनके व्यवहारिक ज्ञान में वृद्धि करना था ।यह भ्रमण विद्यालय के प्राचार्य श्री एस एस सवर जी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से व्यावसायिक प्रशिक्षक श्री महेंद्र कुमार सेन के मार्गदर्शन में कराया गया। बैंक की शाखा प्रबंधक श्री विकास क्षत्रिय जी ने विद्यार्थियों को बैंक में होने वाले कार्य गतिविधियों से अवगत कराते हुए खाता खोलने की प्रक्रिया ,जमा पर्ची ,निकासी पर्ची, चेक ,पासबुक ,ऑनलाइन बैंकिंग, एवं प्रधानमंत्री के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया साथ ही शाखा प्रबंधक द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।










Users Today : 11
Users Yesterday : 201
Users Last 7 days : 1402
Users Last 30 days : 3263