बिलाईगढ़-पवनी नगर में धर्म और संस्कृति के महासंगम के रूप में हिन्दू महासंगम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 21 दिसंबर 2025, रविवार को दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक खेल मैदान, पवनी में संपन्न होगा। कार्यक्रम का आयोजन हिन्दू जनजागरण समिति, मण्डल पवनी द्वारा किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार हिन्दू महासंगम का उद्देश्य समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत रामखिचड़ी का सामूहिक प्रसाद वितरण किया जाएगा, जिसमें नगरवासियों से अपने परिवारजनों सहित सहभागी बनने का आग्रह किया गया है।
हिन्दू जनजागरण समिति ने कहा कि यह आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। समिति ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Must Read









Users Today : 37
Users Yesterday : 201
Users Last 7 days : 1428
Users Last 30 days : 3289