Sunday, March 15, 2026

छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज की बिलाईगढ़-भटगांव इकाई की बैठक में वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान, नए सदस्यों का स्वागत तथा संगठन विस्तार पर विस्तृत विमर्श…

Must Read

बिलाईगढ़-छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज की तहसील बिलाईगढ़ एवं भटगांव इकाई की संयुक्त बैठक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पवनी में सादगीपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से समाज के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री बी. एल. चंद्राकर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत समाज के वरिष्ठतम सदस्यों के सम्मान से की गई, जिसके बाद संगठन विस्तार, समस्याओं के निराकरण और आगामी प्रदेश स्तरीय बैठक की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा संपन्न हुई।

80 वर्ष से अधिक आयु वाले वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान…

बैठक का प्रथम चरण समाज के उन वरिष्ठ पेंशनरों को समर्पित था जिन्होंने अपने लंबे शासकीय सेवाकाल और सामाजिक योगदान से समाज में एक विशेष पहचान बनाई है। 80 वर्ष से ऊपर की आयु पार कर चुके प्रतिष्ठित सदस्यों कोमल साहू, बोधी राम साहू, पु. नीराम कैवर्य, बुटू राम रात्रे, रामलाल साहू, हरिवंश साहू और मंगल राम महिलाग का समाज की ओर से श्रीफल भेंट कर एवं गुलाल लगाकर ससम्मान अभिनंदन किया गया।
अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने इस अवसर पर कहा कि वरिष्ठ पेंशनर समाज की धरोहर हैं। उनका आशीर्वाद, अनुभव और मार्गदर्शन ही संगठन की मजबूती का आधार है। उन्होंने उपस्थित सदस्यों का आह्वान किया कि वरिष्ठजनता के सम्मान और उनके स्वास्थ्य संवर्धन के लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

नए सदस्यों का स्वागत, संगठन को मिली नई ऊर्जा…

बैठक के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज की इकाई बिलाईगढ़ भटगांव में नए शामिल हुए सदस्यों श्री दशरथ साहू, डॉ. संतोष देवांगन, रामप्रसाद आदित्य, फूल कुंवर खड़िया और पी. के. घृतलहरे का संगठन की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उन्हें गुलाल लगाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
नए सदस्यों ने समाज की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने और पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

समाज सेवा, पर्यावरण, स्वास्थ्य और तनावमुक्त जीवन पर विचार-विमर्श…

कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न वक्ताओं श्री बृजलाल चंद्राकर, होलिका प्रसाद जांगड़े, बाबूलाल साहू, रामभरोस गुप्ता, पी. एस. ठाकुर, सुंदर निराला, सीताराम डडसेना, हरिवंश साहू, बुटू राम रात्रे, कोमल प्रसाद साहू, अमरनाथ खटका, रामजी साहू, महावीर यादव, सरदार जी आदि ने राष्ट्र सेवा, समाज कल्याण, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली पर अपने विचार साझा किए।
वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी व्यक्ति समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। तनावमुक्त जीवन के लिए नियमित व्यायाम, सामूहिक गतिविधियों में सहभागिता, सकारात्मक सोच और सामाजिक जुड़ाव जैसे पहलुओं पर बल दिया गया।

पेंशनर समाज की समस्याओं के समाधान हेतु रणनीति…

बैठक में पेंशनरों की विभिन्न लम्बित समस्याओं जैसे मुद्रा समायोजन, स्वास्थ्य सुविधाएँ, पेंशन भुगतान से संबंधित दिक्कतें, दस्तावेज़ीकरण तथा शासन-प्रशासन से संवाद—पर विस्तृत चर्चा हुई।
सदस्यों ने निर्णय लिया कि इन सभी मुद्दों को शासन स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा और उनके समुचित निराकरण हेतु एक ठोस कार्ययोजना बनाई गई है। इसके लिए एक प्रतिनिधि मंडल जल्द ही जिला और राज्य स्तरीय अधिकारियों से मुलाकात करेगा।

17 दिसंबर 2025 को रायपुर में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय बैठक में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान…

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बी. एल. चंद्राकर ने 17 दिसंबर 2025 को रायपुर में निर्धारित छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक की जानकारी दी। उन्होंने बिलाईगढ़ और भटगांव इकाई से अधिक से अधिक सदस्यों को इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तरीय बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे, जो पेंशनरों के हित में दूरगामी प्रभाव डालेंगे। इसलिए प्रत्येक सदस्य की उपस्थिति आवश्यक है।

करीब 90 सदस्यों ने दी उपस्थिति…

बैठक में करीब 90 सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। इनमें अमरनाथ खटका,बी एल खूंटे,उदयराम साहू, बृजलाल चंद्राकर, रामभरोस गुप्ता, मोतीलाल साहू, राम साहब साहू, मानिकपुरी जी, लोचन प्रसाद साहू, जगमोहन साहू, रामप्रसाद आदित्य, फटूराम साहू, किशनलाल साहू, शत्रुघ्न जायसवाल, लक्ष्मी साहू, धर्म सिंह साहू, सोनसाय साहू, बट्टूलाल साहू, बाबूलाल साहू सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

सभी ने मिलकर संगठन की मजबूती, एकजुटता और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन पेंशनर समाज के सचिव श्री पंचराम साहू ने किया।

उन्होंने उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की प्रगति सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और भविष्य में भी इसी एकजुटता के साथ समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा।अंत में अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने समाज के सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया और संगठन को और अधिक सक्रिय तथा जनहितकारी बनाने का संकल्प दोहराया। बैठक का समापन सामूहिक राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

- Advertisement -spot_img
Latest News

व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…

बिलाईगढ़-व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ परिसर में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को कानून की जानकारी...

सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट, CGPSC में ओवरऑल 19वीं रैंक…

सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं... बिलाईगढ़:-विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे...

नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

बिलाईगढ़-नगर पंचायत पवनी में संपत्ति कर और समेकित कर को लेकर नागरिकों में बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों के...

छत्तीसगढ़:-जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

बालोद:-छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता की आंगनबाड़ी में घुसकर दिन दहाड़े हत्या...

बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई, प्रशासन ने किया सील…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ के बंगलाभाटा क्षेत्र में संचालित विश्वास क्लीनिक को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया है। जांच में क्लीनिक नगर पंचायत की अनापत्ति प्रमाण...

कोनी में कांग्रेस नेता से मिलीं हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष…

बिलासपुर-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी भारद्वाज ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने…मलबे में दबने से माँ-बेटे की मौत…

बिलाईगढ़:-सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबनकला में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहाँ निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर...

पुरानी रंजिश एवम चुनाव में वोट नहीं देने की बात पर हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

कसडोल-थाना क्षेत्र में ग्राम डाढाखार में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक इतवारी...

गौण खनिज के अवैध परिवहन पर 4 हाइवा जप्त…

बिलाईगढ़-खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में, संचार माध्यम से प्राप्त सूचना पर खनिज अमला द्वारा जिला अंतर्गत खनिजों के खनन परिवहन एवं भण्डारण...

भटगांव में महिला एवं बाल विकास विभाग का महिला जागृति शिविर सम्पन्न…

बिलाईगढ़-महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय भटगांव द्वारा नगर के वार्ड नंबर 5 में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया जिसमें...

बिलाईगढ़:-चौथिया में आई महिला की पुल से गिरने से मौत…कोरकोटी गांव का मामला…

बिलाईगढ़:-कोरकोटी गांव में पुल गिरने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गिरौदपुरी निवासी जमुना पटेल के बेटी की...

छत्तीसगढ़:-गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

छत्तीसगढ़:-छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले में गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक नाबालिग युवक का शव मिला है। 29 जनवरी को उद्रेश वर्मा (17) अपने दोस्तों...

बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार…

बिलाईगढ़-थाना बिलाईगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।...

मेहता नगर में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार…

बलौदाबाजार-मेहता नगर भाटापारा में युवक की हत्या के मामले में भाटापारा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 8...

सरिया पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 25 लीटर महुआ शराब जब्त…

सारंगढ़-पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!