बिलाईगढ़-खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में, संचार माध्यम से प्राप्त सूचना पर खनिज अमला द्वारा जिला अंतर्गत खनिजों के खनन परिवहन एवं भण्डारण के रोकथाम हेतु समय- समय पर आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। शुक्रवार को खनिज अमला द्वारा भटगांव तहसील क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज परिवहन में संलिप्त 02 वाहन (हाईवा) पर कार्यवाही करते हुए थाना भटगांव के सुपुर्द किया गया। इसी प्रकार शनिवार को सारंगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज के अवैध परिवहन 02 वाहन (हाईवा) पर कार्यवाही करते हुए थाना सारंगढ़ में सुपुर्द किया गया। यह कार्यवाही खनिज नियम 2015 एवं अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई।










Users Today : 11
Users Yesterday : 201
Users Last 7 days : 1402
Users Last 30 days : 3263