बिलासपुर-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी भारद्वाज ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास से उनके कोनी स्थित निवास पर सौजन्य भेंट की।
चुनाव में विजय के पश्चात श्रीमती भारद्वाज ने श्री श्रीवास से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि श्रीमती मांडवी भारद्वाज की जीत से मध्यमवर्गीय परिवारों की उन महिलाओं का मनोबल बढ़ेगा, जो विधि क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने श्रीमती भारद्वाज को जीत की बधाई देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने कार्यकाल में निर्बल, असहाय एवं निर्दोष लोगों को पर्याप्त सहयोग प्रदान करेंगी।
इस अवसर पर श्री सूर्यकांत भारद्वाज (पुलिस निरीक्षक), संभागीय श्रीवास समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास, सचिव चंद्रमणि श्रीवास, सहसचिव सुमित श्रीवास सहित विकास श्रीवास, नवीन श्रीवास, निखिल श्रीवास, लक्ष्मी श्रीवास, शुभम श्रीवास, राजेश श्रीवास, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल एवं पिंटू शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।










Users Today : 11
Users Yesterday : 201
Users Last 7 days : 1402
Users Last 30 days : 3263